जालंधर पहुँचने पर किसानों के फतेह मार्च पर विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
जालंधर : दिल्ली में तीन कृषि कानूनों को वापस करवा कर धरने से वापस लौट रहे किसानों का आज परागपुर-धन्नोवाली-दकोहा फाटक के निकट विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा से भरपूर स्वागत किया गया। वहीँ इस मौके पर जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में किसान व उनके परिजन और युवा वर्ग के लोग एकत्रित थे जिनका जोश देखते ही बन रहा था। वहीँ इस मौके पर दिल्ली से लौट रहे किसानों का पुष्प वर्षा और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। वहीँ बड़े-बड़े डीजे साउंड सिस्टम लगे थे और युवा सड़क के बीचो बीच भांगड़ा कर रहे थे। वहीं इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
[metaslider id=9199]