Skip to content

विनाशकारी बवंडर ने अमेरिका में मचाई भयानक तबाही, 70 लोगों की मौत की आशंका

Devastating tornado caused terrible devastation in America, 70 people feared dead
Devastating tornado caused terrible devastation in America, 70 people feared dead
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] अमेरिका : जानकारी मिली है कि अमेरिका के दक्षिणी और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की रात कम से कम 18 बवंडरों ने भयानक तबाही मचाई है। वहीँ अमेरिका में केंटकी राज्य के गवर्नर ने कहा कि चक्रवातों और खराब मौसम के कारण कम से कम पांच राज्यों में बड़े पैमाने पर भारी नुकसान हुआ है। वहीँ इससे राज्य में कम से कम 70 के करीब लोगों की मौत होने की आशंका है और यह आंकड़ा 100 तक पहुंच सकता है। वहीँ इस बीच, मेफील्ड में बवंडर के आने के बाद बचाव दल चारो तरफ बिखरे मलबों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। बता दे कि मेफील्ड में आए विनाशकारी बवंडर से दर्जनों लोगों के मारे जाने की सूचना है और अभी भी कई लोग लापता हैं। मिली जानकारी अनुसार विनाशकारी बवंडर से एक मोमबत्ती कारखाना गिर गया और एक नर्सिंग होम भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि जब बवंडर आया तब इस कारखाने में 110 लोग काम कर रहे थे, हालाँकि उनमें से चालीस लोगों को बचा लिया गया है। [metaslider id=9199]