Skip to content

ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी का समन , पनामा पेपर लीक मामले में हो रही पूछताछ

ed-summons-aishwarya-rai-bachchan-in-a-case-being-investigated-by-the-agency
ed-summons-aishwarya-rai-bachchan-in-a-case-being-investigated-by-the-agency
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि पनामा पेपर से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पहुंची हैं। बता दे कि ईडी ने उन्हें समन भेजकर जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा था। आपको बता दें कि पनामा पेपर लीक मामले में एक कंपनी के लीगल दस्तावेज लीक हुए थे, जिसमें 300 से ज्यादा भारतीयों के नाम भी सामने आए थे। वहीँ इनमें बच्चन परिवार समेत कई नामी हस्तियों के नाम शामिल थे। मिली जानकारी अनुसार एजेंसी ने ऐश्वर्या को आज दिल्ली में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा था। बता दे की एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि इससे पहले भी ऐश्वर्या को पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा गया था लेकिन वह पेश नहीं हो सकी थीं और उन्होंने अन्य तारीख के लिए अनुरोध किया था। बता दे कि इस पेपर लीक मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई भारतीय हस्तियों का नाम सामने आया था। वहीँ इन सभी लोगों पर टैक्स में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। हालांकि इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में पैसा भेजा है। इसके अलावा पनामा पेपर्स में जिन कंपनियों का नाम सामने आया था उनके साथ किसी तरह के संबंध होने से भी उन्होंने इन्कार किया था। [metaslider id=5345]