Skip to content

Breaking News : पंजाब में किसानों का चुनाव लड़ने का एलान , 22 संगठनों ने मिलकर बनाई संयुक्त समाज मोर्चा राजनीतिक पार्टी

Breaking News: Announced to contest the elections of farmers in Punjab
Breaking News: Announced to contest the elections of farmers in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब में किसान संगठनों ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है । वहीँ शनिवार को पंजाब के 32 में से 22 किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। वहीँ जानकारी मिली है किसान संगठन सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा किसान संगठनों के मोर्चे का CM चेहरा बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। इसके बाद अब इस मोर्चेे से बाहर रहने वाले संगठनों के नेता डा. दर्शनपाल ने कहा है कि चुनाव लड़ने वाले किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के नाम का इस्तेमाल न करें। बता दे कि आज यहां पीपल्स कन्वेंशन हाल में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 22 किसान संगठन इकट्ठा हुए और लंबी चर्चा के बाद संयुक्त समाज मोर्चा बनाने पर सहमति बनी। [metaslider id=711]