चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह हुए भाजपा में शामिल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दे कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा राज्य में अपना कुनबा बढ़ा रही है। वहीँ इससे पहले राज्य में पार्टी के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से पहले ही गठबंधन हो गया है।
वहीँ राणा गुरमीत ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ की फोटो ट्वीट कर लिखा कि मैं भाजपा का आभार जताता हूं कि पंजाब और पंजाबियत के लिए काम करने की मेरी प्रतिबद्धता का सम्मान किया गया। उन्होंने और आगे लिखा माननीय अमित शाह जी द्वारा किए गए स्वागत से मैं अभिभूत हूं। जो पंजाब को भारत का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं। इसके अलावा उन्होंने लिखा पार्टी नेतृत्व को उनके प्रति विश्वास जताने के लिए वह आभार जताते हैं।
[metaslider id=711]