Skip to content

पंजाबी गायक सोनी मान की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, लक्खा सिधाना सहित 5 पर केस दर्ज़

Big action on complaint of Punjabi singer Soni Mann, case registered against 5 including Lakkha Sidhana
Big action on complaint of Punjabi singer Soni Mann, case registered against 5 including Lakkha Sidhana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] अमृतसर : बड़ी जानकारी मिली है कि पंजाबी गायक सोनी मान और म्यूजिक कंपनी चला रहे कंवल बाठ की शिकायत के बाद तरनतारन पुलिस ने लक्खा सिधाना और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गायक सोनी मान ने आरोप लगाया था कि उनके गीत तत्ता-तत्ता को लेकर लक्खा सिधाना को ऐतराज है और बीते दो दिन से लक्खा उन्हें गीत यू-ट्यूब से हटाने के लिए धमका रहा था। गायक सोनी मान के अनुसार जब वे गीत हटाने के लिए नहीं मानी तो आरोपियों ने मंगलवार रात उनके घर के बाहर गोलियां चला दीं। बता दे कि सोनी मान व कंवल बाठ बुधवार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहीँ एसएसपी तरनतारन ने सोनी मान को इंसाफ दिलाने का विश्वास दिलाया। वहीँ इसके साथ ही उन्होंने सोनी मान की सुरक्षा के लिए एरिया में पीसीआर बढ़ाने के लिए कह दिया है। वहीँ सोनी मान और कंवल बाठ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लक्खा सिधाना ने कांफ्रेंस कॉल पर उन्हें धमकियां दी थी। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने लक्खा सिधाना के अलावा जगदीप, करण, तेज और भोला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार इसके अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। [metaslider id=1461]