Skip to content

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव, बुखार के बाद कराया गया था टेस्ट

Akhilesh Yadav's wife and daughter Corona positive, test was done after fever
Akhilesh Yadav's wife and daughter Corona positive, test was done after fever
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] लखनऊ : खबर मिली है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जानकारी मिली है कि डिंपल यादव और उनकी बेटी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है और घर से ही उनका इलाज जारी है। वहीँ इसके बाद उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। मिली जानकारी अनुसार बुखार आने पर अखिलेश यादव की बेटी का कल टेस्ट हुआ था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीँ उसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिम्पल यादव का सैम्पल लिया गया आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ उनके स्टाफ के सैंपल भी लिए जाएंगे। [metaslider id=9199]