Skip to content

किसान आंदोलन की समाप्ति के बाद टिकरी बार्डर से लौट रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली का हुआ भीषण एक्सीडेंट , 2 किसानों की हुई मौत

After the end of the farmers' movement, the tractor trolley of the farmers returning from the Tikri border had a horrific accident, 2 farmers died
After the end of the farmers' movement, the tractor trolley of the farmers returning from the Tikri border had a horrific accident, 2 farmers died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] श्री मुक्तसर साहिब : जानकारी मिली है कि किसान आंदोलन की समाप्ति के बाद टिकरी बार्डर से लौट रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली का भीषण एक्सीडेंट हो गया है। मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से एक कैंटर के टक्कर मार दी और ट्राली में सवार जिले के गांव आसा बुट्टर के दो युवा किसानों की मौत हो गई है, वहीँ इस हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार गांव आसा बुट्टर के कुछ युवा किसान आंदाेलन के खत्म होने पर बीते दिनों टिकरी बार्डर से अपना सामान तथा अपने साथी किसानों को वापस लेकर आने के लिए टिकरी बार्डर पर गए थे। वहीँ बीते शुक्रवार की रात को वह अपना सामान व किसानों को लेकर वापस लेकर चले थे। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को सुबह करीब पांच बजे हिसार के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक कैंटर ने ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ये भीषण एक्सीडेंट हो गया। [metaslider id=1461]