Skip to content

जालंधर के पीर बोदला बाजार में पार्सल चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक युवक-युवती को दुकानदारों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

A young man and a girl were caught by shopkeepers and handed over to the police, accusing them of stealing parcels in Jalandhar's Pir Bodla Bazar.
A young man and a girl were caught by shopkeepers and handed over to the police, accusing them of stealing parcels in Jalandhar's Pir Bodla Bazar.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर के पीर बोदला बाजार में चोरी करने के आरोप में एक युवक-युवती को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, इसके बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दे कि इस दौरान पकड़े गए युवक की दुकानदारों ने धुनाई कर दी। वहीँ मामले की जानकारी देते हुए पीर बोदला बाजार एसोसिएशन के प्रधान रमन अरोड़ा ने कहा कि बीते ढाई महीनों से बाजार में दुकानों के बाहर रखे पार्सल लगातार चोरी हो रहे थे। [metaslider id=1461] उन्होंने कहा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक और युवती सीसीटीवी में भी कैद हुए थे और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद इलाके के दुकानदारों ने खुद ही जाल बिछाकर युवक-युवती को पकड़ लिया । वहीँ इस दौरान चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की लोगों ने पिटाई भी की जिसके चलते उसके कपड़े फट गए। वहीँ मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। [metaslider id=711]