Skip to content

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने गड्ढ़े में फंसी गाय की बचाई जान , लोगों ने की जमकर तारीफ

Punjab Chief Minister Charanjit Channi saved the life of a cow trapped in a pit, people praised
Punjab Chief Minister Charanjit Channi saved the life of a cow trapped in a pit, people praised
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] रूपनगर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के आम लोगाें के साथ जुड़ाव के उदाहरण लगातार मिल रहे हैं। वहीँ मुख्‍यमंत्री चरणजीत चन्‍नी ने अपने साम‍ाजिक जुड़ाव का परिचय रूपनगर में दिया। मिली जानकारी अनुसार उन्‍होंने रविवार आधी रात को गढ्डे में गिरी एक गाय की जान बचाई। वहीँ उनके इस कार्य की आसपास के क्षेत्र के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। [metaslider id=1461] बता दे कि मुख्‍यमंत्री चन्‍नी रविवार रात को रूपनगर जिले के चमकौर साहिब में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहीँ कार्यक्रम के बाद रविवार आधी रात के करीब जब वह वापस अपने आवास पर जा रहे थे। तो इस दौरान रास्‍ते में उन्होंने देखा कि एक गाय गढ्डे में गिरी हुई है। इसे देखकर CM चरणजीत चन्‍नी अपने काफिले के साथ वहीं रुक गए और उन्‍हाेंने अपने सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों की मदद से गाय की जान बचाने का कार्य करवाया। वहीँ करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री चन्‍नी ने गाय को गढ्डे से बाहर निकलवाया। वहीँ इसके बाद उन्होंने गो माता का चरण स्पर्श किया और इसके वे वहां से रवाना हुए। [metaslider id=9199]