Skip to content

पंजाब कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर , एजी का इस्तीफ़ा मंजूर , 36 हजार कच्चे कर्मचारी किये जाएंगे पक्के

Many important decisions have been approved in Punjab cabinet, AG's resignation approved, 36 thousand temporary workers will be confirmed
Many important decisions have been approved in Punjab cabinet, AG's resignation approved, 36 thousand temporary workers will be confirmed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगी । वहीँ कैबिनेट बैठक में 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। वहीँ इसके अलावा कांट्रेक्ट कर्मचारियों का डीसी रेट बढ़ाने का भी फैसला किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार यह फैसला 1 मार्च 2020 से लागू माना जाएगा। बता दे कि इसके अलावा सरकार ने रेत माफिया पर नकेल कसने की नीति भी तैयार की है। वहीँ अब हर खड्ढ पर रेत का मूल्य 5 रुपये 50 पैसे प्रति क्यूबिक फुट होगा। वहीँ कैबिनेट ने सबसे एहम फैसले के तहत एजी के इस्तीफे को भी मंजूर कर दिया है। बता दे कि एजी को लेकर नवजोत सिद्धू लगातार चन्नी पर दबाव बना रहे थे। [metaslider id=1461] आपको बता दे कि रेत के मूल्य पर CM चन्नी ने कहा कि राज्य में हर खड्ड पर 5.50 रुपये प्रतिक्यूबिक फुट होगा। वहीँ इससे रेट अब चार गुणा कम हो जाएंगे। वहीँ ईंटें महंगी हो रही हैं क्योंकि माइनिंग पालिसी लग जाती है। अब भट्ठे माइनिंग पालिसी से बाहर किए जाएंगे। वहीँ इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पंजाब में लगा बिल्डिंग एंउ इंस्टीट्श्यूनल टैक्स माफ करने की घोषणा की। मिली जानकारी अनुसार यह माफी 2012 से होगी। बता दे कि डीजीपी पर सीएम ने कहा कि इसका पैनल भेजा गया है और पैनल आते ही नया डीजीपी नियुक्त किया जाएगा। आपको बता दे कि CM चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस में नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। वहीँ इस दौरान सिद्धू कैबिनेट के फैसलों से संतुष्ट नजर आए। [metaslider id=9199]