Skip to content

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा , बाइकसवार को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकराई , 3 की मौत व दो घायल

Major road accident in Punjab, car collided with tree in an attempt to save bike rider, 3 killed and two injured
Major road accident in Punjab, car collided with tree in an attempt to save bike rider, 3 killed and two injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] बटाला : पंजाब के बटाला में सखोवाल गांव के नज़दीक दर्दनाक सड़क हादस की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार इस दर्दनाक एक्सीडेंट में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। बता दे कि एक्सीडेंट इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जनरी मुताबिक मरने वाले तीन लोगों में से दो उत्तराखंड और एक यूपी के बिलासपुर का रहने वाला था। मिली जानकरी अनुसार एक्सीडेंट का शिकार हुए लोग फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव तेजा छोटा के पंचायत सेक्रेटरी की बेटी की शादी में आए थे। वहीँ हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगो की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत बटाला सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो घायल लोगों का इलाज चल रहा है। [metaslider id=9199]