Skip to content

19 नवंबर को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण , पढ़े भारत में कब-कहां और कितने बजे देगा दिखाई

Lunar eclipse going to happen on November 19, read where and at what time it will be visible in India
Lunar eclipse going to happen on November 19, read where and at what time it will be visible in India
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : आपको बता दे कि साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में 19 नवंबर को देखा जाएगा। वहीँ भारत सहित दुनिया के कई देशों में भी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। बता दे कि 2021 का यह आखिरी चंद्र ग्रहण 580 सालों बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। वहीँ यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा और 15वीं सदी के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। बता दे कि इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्‍यादा होने के कारण 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि ज्‍यादा होगी । [metaslider id=1461] प्राप्त जानकारी अनुसार आंशिक चंद्र ग्रहण हिंदू कैलेडंर की तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष (19 नवंबर) को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। बता दे कि अधिकतम आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। वहीँ यह चंद्र ग्रहण भारत देश में मणिपुर के इंफाल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिखाई देगा । इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी ग्रहण दिखेगा । [metaslider id=9199]