Skip to content

कोर्ट ने भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, जानिए क्या है मामला

Court orders to register FIR against BJP national spokesperson Sambit Patra, know what is the matter
Court orders to register FIR against BJP national spokesperson Sambit Patra, know what is the matter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिली है कि दिल्ली की अदालत ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी अनुसार इसी साल जनवरी माह में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन मामला दर्ज न होने पर AAP पार्टी ने अदालत का रुख किया। वहीँ इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मंगलवार को संबित पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।  [metaslider id=1461]