Skip to content

CM चन्नी ने केबल माफिया पर शिकंजा कसने का किया एलान , बोले - केबल के देने होंगे प्रतिमाह सिर्फ 100 रुपये

CM Channi announced to tighten the noose on cable mafia, said - only 100 rupees per month will have to be paid for cable
CM Channi announced to tighten the noose on cable mafia, said - only 100 rupees per month will have to be paid for cable
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] लुधियाना : बता दे कि पंजाब में कांग्रेस ने सोमवार को लुधियाना से साढ़े 3 महीने बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया। इसके मद्देनज़र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यहां पहली चुनावी रैली की। वहीँ इस दौरान मंच पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल और भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे। वहीँ रैली में CM चरणजीत चन्नी ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी के रेट कम करने के बाद सरकार लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। ट्रांसपोर्ट माफिया पर नकेल कसने के बाद अब केबल माफिया पर शिकंजा कसेंगे। उन्होंने कहा पंजाब में केबल का 100 रुपए रेट फिक्स करेंगे। CM चन्नी ने कहा कि पता चला है कि 400 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक केबल का किराया लिया जा रहा है। उन्होंने कहा केबल माफिया ने लूट मचा रखी है इसीलिए यह फैसला लिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा ये हरगिज नहीं चलेगा कि पंजाब के व्यापार पर एक ही परिवार का कब्जा हो। [metaslider id=9199] वहीँ CM चरणजीत सिंह चन्नी ने पिछले दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों को 10 दिन में पक्का करने का बड़ा एलान किया। CM चन्नी ने कहा कि सभी मुलाजिमों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। इसके अलावा उन्होंने एलान किया कि ठेकेदारी सिस्टम को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा और 10 साल नौकरी करने की शर्त को भी समाप्त किया जा रहा है। [metaslider id=1461]