Skip to content

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह व पंजाबी राइटर सुरजीत पातर को कैबिनेट रैंक, पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने की घोषणा

Cabinet rank for Bollywood singer Sukhwinder Singh and Punjabi writer Surjit Patar, Punjab CM Charanjit Channi announced
Cabinet rank for Bollywood singer Sukhwinder Singh and Punjabi writer Surjit Patar, Punjab CM Charanjit Channi announced
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब सरकार की तरफ से मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह व मशहूर पंजाबी राइटर और कवि सुरजीत पातर को कैबिनेट रैंक दिया जाएगा। बता दे कि चमकौर साहिब स्थित दास्तान-ए-शहादत मेमोरियल में पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने यह घोषणा की। बता कि बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह पंजाब के राजगायक बन गए हैं। इसके अलावा CM चन्नी ने पंजाबी राइटर और कवि सुरजीत पातर के लिए भी शिरोमणि साहित्यकार के पुरस्कार का ऐलान किया। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि दोनों शख्सियतों ने पंजाब के सिख इतिहास को यादगार बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है, इसी वजह से पंजाब सरकार उन्हें यह सम्मान दे रही है। [metaslider id=1461] बता दे कि श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर श्री चमकौर साहिब में कार्यक्रम करवाया गया था। आपको बता दे यहां पंजाब सरकार के टूरिज्म एवं कल्चर विभाग ने सिख इतिहास को दर्शाता दास्तान-ए-शहादत मैमोरियल बनाया है। वहीँ इस मौके पर हर्षदीप कौर, जसपिंदर नरूला एवं दुर्गा रंगीला, मनजिंदर बनी और स्व. दिलजान के योगदान को सराहते हुए सभी को सीएम चन्नी ने राजगायक की उपाधि दी। [metaslider id=9199]