Skip to content

साउथ के इस सुपरस्टार का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

This superstar of South died of heart attack at the age of 46, wave of mourning in the film industry
This superstar of South died of heart attack at the age of 46, wave of mourning in the film industry
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
मुंबई : बड़ी खबर मिल रही है कि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है । आपको बता दे कि उनकी उम्र महज़ 46 वर्ष थी और वे बहुत फिट थे। वहीँ उनके निधन की खबर के बाद कन्नड़ फिल्म जगत और उनके सभी फैंस स्तब्ध हैं। वहीँ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन के बाद अस्पताल और घर के बाहर लोगों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मिली जानकारी अनुसार पुनीत राजकुमार को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती करवाया गया था। वहीँ पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।