Skip to content

पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना , महिला ने 2 बच्चों संग जहर खाकर की सुसाइड, 3 माह पहले बड़े बेटे की हो गई थी मौत

Shocking incident in Punjab, woman commits suicide by consuming poison with 2 children, eldest son died 3 months ago
Shocking incident in Punjab, woman commits suicide by consuming poison with 2 children, eldest son died 3 months ago
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] बरनाला : पंजाब के बरनाला से दिल दहलाने वाली खबर मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार बरनाला के कालेके गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों संग जहर खा लिया। वहीँ महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी ज्योति की गांव में ही मौत हो गई , और उसके 8 वर्षीय बेटे सुखमनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में धनौला के सरकारी अस्पताल से पटियाला के राजिंद्रा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी अनुसार वीरपाल कौर अपने पति के साथ कालेके गांव में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वीरपाल का परिवार बेहद गरीब था और उसका पति मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। वहीँ बताया जा रहा है कि वीरपाल के सबसे बड़े बेटे आकाशदीप की 3 महीने पहले ही कालेके गांव के ही रजवाहे में डूबने से मौत हो गई थी। और उसके बाद से ही वीरपाल कौर की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। वहीँ इस घटना के बाद इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड करने से गांव का हर आदमी हैरान रह गया। [metaslider id="9199"]