क्रूज पर ड्रग्स पार्टी पर NCB ने की रेड , शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
मुंबई : मुंबई से बड़ी खबर मिली है कि यहाँ हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रेड कर शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीँ मिली जानकारी अनुसार इनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं। इसके बाद सभी से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी मुताबिक यह ड्रग्स पार्टी मुंबई के पास 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' क्रूज पर चल रही थी।
[metaslider id="1461"]
वहीँ जानकारी मिली है कि जिस वक्त NCB ने रेड की , उस वक्त पार्टी में 600 लोग शामिल थे। इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक, आर्यन भी उस क्रूज पर मौजूद थे, जहां रेव पार्टी चल रही थी। बता दे कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स ली थी या नहीं। वहीँ इस मामले में NCB ने रेव पार्टी के ऑर्गेनाइजर्स को पूछताछ के लिए बुलाया है।
[metaslider id="9199"]