Skip to content

नवजोत सिंह सिद्धू ने CM चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- 2022 में कांग्रेस की नैया डुबो देंगे चन्नी

Navjot Singh Sidhu made objectionable remarks about CM Charanjit Singh Channi, said- Channi will sink the Congress in 2022
Navjot Singh Sidhu made objectionable remarks about CM Charanjit Singh Channi, said- Channi will sink the Congress in 2022
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : अपनी तीखी बयानबाजी के लिए फेमस पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से पार्टी से नाराजगी भरा बयान दिया है. नवजोत सिद्धू ने कहा कि मुझे सीएम बनाते फिर सक्सेस दिखाता। बता दे पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद सिद्धू की बयानबाजी का दौर फिर शुरू हो गया है. वहीँ माना जा रहा है कि इस बार सीएम की कुर्सी न मिलने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने नाराजगी जताई है. वहीँ कांग्रेस आलाकमान की तरफ से पंजाब का मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाए जाने से नवजोत सिंह सिद्धू नाराज दिख रहे हैं। वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक वायरल वीडियो में गुरुवार को सिद्धू अपशब्द कहते हुए भी दिखाई दिए. प्राप्त जानकारी अनुसार इसके साथ ही सिद्धू इस वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि चन्नी 2022 में कांग्रेस की नैया डुबो देंगे. वहीँ ये वीडियो पंजाब के जीरकपुर का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह लखीमपुर जा रहे सिद्धू अपना प्रोटेस्ट मार्च शुरू करने के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब CM चन्नी को आने में देरी हुई तो सिद्धू ने तैश में आकर उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. हालांकि कुछ ही देर में सीएम चन्नी वहां पहुंच गए।