Skip to content

नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर कहा- पद चाहे रहे या न रहे राहुल व प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा

Navjot Sidhu tweeted and said – I will stand with Rahul and Priyanka Gandhi whether the post remains or not.
Navjot Sidhu tweeted and said – I will stand with Rahul and Priyanka Gandhi whether the post remains or not.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : आज 2 अक्टूबर के दिन महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मोके पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा है कि वह गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखेंगे। उन्होंने ट्वीट में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी टैग किया है। वहीँ सिद्धू ने ये भी लिखा है कि पोस्ट रहे या न रहे वह राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे। [metaslider id="1461"] इसके अलावा उन्होंने लिखा कि भले ही सभी नकारात्मक शक्तियां उन्हें हराने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा से हर ओर से पंजाब को जीत मिलेगी। और लिखा पंजाबियत और पंजाबी की जीत होगी। जिक्रयोग है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद इसी वर्ष 25 जुलाई को पंजाब कांग्रेस प्रधान पद की जिम्मेदारी ली थी। बता दे कि इस दौरान वह तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगातार हमलावर रहे। [metaslider id="9199"]