Skip to content

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम समेत पांच लोगों को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया

Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted
Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंचकूला : बड़ी जानकारी मिली है कि रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरामुखी राम रहीम समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीँ जानकारी मिली है कि सभी दोषियों को 12 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। बता दे कि शुक्रवार को केस में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इसके अलावा आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। बता दे कि अदालत ने इस मामले में पहले फैसला 26 अगस्त को सुनाना था। वहीँ अभियोजन पक्ष के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो चुकी थी। वहीँ सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे की बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया।Â