Skip to content

लखीमपुर खीरी में मृत किसानों के परिवारों को छत्तीसगढ़ व पंजाब सरकार ने 50-50 लाख रुपये देने का किया एलान

chhattisgarh-and-punjab-government-will-provide-financial-assistance-of-rs-50-lakh-each-to-families-of-dead-farmers-of-lakhimpur-kheri
chhattisgarh-and-punjab-government-will-provide-financial-assistance-of-rs-50-lakh-each-to-families-of-dead-farmers-of-lakhimpur-kheri
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष उर्फ मोनू की गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों के परिवारों को पंजाब और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी आर्थिक मदद देने का एलान किया है। बता दे लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने हिंसा के दौरान मारे गए पत्रकार के परिजनों को भी 50-50 लाख रुपये देने की बात कही। वहीँ इससे पहले योगी सरकार 45-45 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुकी है।