Skip to content

कुंडली बॉर्डर पर बड़ी घटना , पिटाई के बाद हाथ काट कर युवक की हत्या कर बैरिकेड से लटकाया

Big incident on Kundli border, after beating, cut off hand and hanged from barricade after killing young man
Big incident on Kundli border, after beating, cut off hand and hanged from barricade after killing young man
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : कुंडली बॉर्डर से बड़ी घटना की खबर मिली है। जानकारी मिली है कि हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर एक युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल के नज़दीक बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। प्राप्त जानकारी मुताबिक युवक की बुरी तरीके से पिटाई करने के साथ उसका हाथ काटकर मारा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द निवासी 35 वर्षीय लखबीर सिंह के तौर पर हुई है। वहीँ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  मिली जानकारी अनुसार आरोप है कि युवक को साज़िश के तहत यहाँ भेजा गया था। इसे किसान आंदोलन को बदनाम करने का काम सौंपा गया था। युवक ने यहाँ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की तो निहंगों को इसका पता चला तो इसे पकड़ लिया गया। इसे घसीटते हुए पंडाल के पास लाया गया। तो गुरूवार रात को सिंघु बॉर्डर पर कुछ लोगों ने व्यक्ति का दाहिना हाथ काटकर मार दिया। इसके बाद शव को किसानों के धरना स्थल के पास बैरिकेड पर लटका दिया।