Skip to content

सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या में एक और सरेंडर, निहंग नारायण सिंह ने अमृतसर पहुंच किया सरेंडर

Another surrender in the murder of Lakhbir Singh at Singhu border, Nihang Narayan Singh surrendered at Amritsar
Another surrender in the murder of Lakhbir Singh at Singhu border, Nihang Narayan Singh surrendered at Amritsar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : सिंघु बॉर्डर पर तरनतारन के गांव चीमा के रहने वाले लखबीर सिंह की हत्या में एक और सरेंडर होने की खबर सामने आई है।आपको बता दे कि इस घटना के 15 घंटे बाद शुक्रवार शाम को निहंग सरबजीत सिंह ने सरेंडर किया था। वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक इसके बाद अब एक और निहंग नारायण सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। जानकारी मिली है कि दिल्ली के निहंग नारायण सिंह को सरेंडर के बाद अमृतसर के देवीदास पुरा गुरुद्वारे के बाहर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया । वहीँ अमृतसर में हिरासत में लिए गए निहंग नारायण सिंह ने कहा, 'लखबीर सिंह ने गुरु का अपमान किया था, इसलिए उन्होंने जो किया, सही किया। और कहा अगर सरबजीत सिंह कसूरवार है, तो मैं भी कसूरवार हूं। इसके अलावा निहंग नारायण सिंह ने कहा मैंने भी सरबजीत सिंह का उतना ही सहयोग किया है। इसके अलावा कहा कि 2014 से गुरुओं का अपमान हो रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान की कितनी घटनाएं सामने आईं, लेकिन एक भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। अब इस घटना में आरोपी को शरेआम पकड़ लिया गया और उस समय जो ठीक लगा, निहंग जत्थेबंदियों ने वैसा ही किया। तो ऐसे में मैं भी उतना ही कसूरवार हूं, जितना कि सरबजीत।'