जालंधर के देओल नगर में घर के बाहर खड़ी महिला को लुटेरे ने चाकू से हमला कर लूटने की कोशिश की
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर में लुटेरों के होंसले बुलंद है , बेखौफ लुटेरों और स्नैचरों के कारण महानगर में अब महिलाओं का घर के बाहर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। ऐसा ही एक मामला देओल नगर से सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ बुधवार दोपहर को गुरप्रीत कौर अपने घर के बाहर खड़ी थी इस दौरान वहां आये एक युवक ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन जब गुरप्रीत कौर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई बार कर हमला कर दिया । बताया जा रहा है कि चाकू का एक वार गुरप्रीत के गले और दूसरा उनकी छाती में लगा है। इसके आलावा उनके हाथों पर भी चाकू के कई जख्म हैं।
[metaslider id="1461"]
इसके बाद आनन-फानन में गुरप्रीत कौर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी अनुसार महिला आईसीयू में भर्ती है। वहीँ इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।
[metaslider id="9199"]