Skip to content

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर और दफ़्तर पर पहुंची आयकर विभाग की टीम

Income Tax Department team reached Bollywood actor Sonu Sood's house and office
Income Tax Department team reached Bollywood actor Sonu Sood's house and office
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद से जुडी बड़ी ख़बर मिल रही है, मिली जानकारी मुताबिक आयकर विभाग की टीम सर्वे के लिए मुंबई में सोनू के घर और दफ़्तर पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक , आयकर विभाग की टीम ने सोनू से जुड़े छह ठिकानों पर सर्वे किया है। [metaslider id="1461"] आपको बता दें, सोनू सूद कोरोना महामारी के दौर में अपने सामाजिक कार्यों के लिए काफ़ी चर्चित रहे थे। वहीँ पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने मजदूरों और छात्रों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय काम किया था। इसके अलावा प्राइवेट बसों और हवाई जहाजों के ज़रिए सोनू सूद ने फंसे हुए लोगों को उनके घरों और राज्यों तक पहुंचाया। इसके अलावा सोनू ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी चालू की थीं। और तब से शुरू हुआ मदद का सिलसिला अभी भी जारी है। [metaslider id="9199"]