Sad News : शिव सेना पंजाब राष्ट्रीय के नेता विनय जालंधरी का आकस्मिक निधन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : शिव सेना पंजाब राष्ट्रीय के हिन्दू नेता विनय जालंधरी का आकस्मिक निधन हो गया है । उनके बेटे दीपक कंबोज ने यह दुखद समाचार की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता विनय जालंधरी ने आज रात 12:30 श्री देवी तलाब मंदिर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बता दे विनय जालंधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। और इलाज के दौरान उनकी माैत हो गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किशनपुरा श्मशानघाट में हाेगा। वहीँ उनके निधन पर कई नेताओं ने शाेक व्यक्त किया है। विनय जालंधरी समाजसेवा के कार्याें में हमेशा आगे रहते थे। उनके निधन से शिवसेना को बड़ा झटका लगा है।
[metaslider id="1461"]