बड़ी खबर : जालंधर में सिक्का अस्पताल की मालकिन से 15 लाख रूपए की लूट , बैग छीनकर भागे लुटेरे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर में बेखौफ लुटेरों के हौसले बुलंद , एक के बाद एक चोरी और लूट की वारदातों को दे रहे है अंजाम । मिली जानकारी अनुसार शहीद ऊधम सिंह नगर में पंजाब एंड सिंध बैंक के नज़दीक सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने सिक्का अस्पताल की मालकिन से 15 लाख रुपये कैश लूट लिए और फरार हो गए। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की ।
[metaslider id="9199"]
पुलिस को दिए बयान में सिक्का अस्पताल के मालिक डा.सीपी सिक्का की पत्नी विजय सिक्का ने बताया कि वह अपने घर से कैश लेकर सिक्का अस्पताल के सामने स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में जमा कराने के लिए लेकर आ रही थी। और जब वह बैंक के नज़दीक पहुंची तो कार से निकलकर उसे लॉक करने की करने लगी। तो इस दौरान वहां पहले से ही घात लगाकर मौजूद मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ से पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। तो इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया , पुलिस ने मोके पर पहुँच जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाके की CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
[metaslider id="9106"]