Skip to content

पंजाब की नई कैबिनेट का हुआ एलान, सात नए चेहरे हुए शामिल , नए म‍ंत्री कल लेंगे शपथ

Punjab's new cabinet announced, six new faces inducted, new ministers will take oath tomorrow
Punjab's new cabinet announced, six new faces inducted, new ministers will take oath tomorrow
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब की नई कैबिनेट का एलान हो गया है। कैबिनेट में परगट सिंह, डा. राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत सात नए चेहरों को जगह मिली हैं। वहीँ इसमें कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समर्थक साधू सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत कांगड़ समेत पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी हुई है। इसके अलावा कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों को दोबारा मौका दिया गया है। CM चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कैबिनेट के विस्‍तार बारे में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। वहीँ सीएम ने जानकारी दी है कि नए मंत्रियों को कल शपथ दिलाई जाएगी। कैबिनेट के नए चेहरे :-  डा. राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत कोटली , राणा गुरजीत इन्हे मिला दोबारा मौका :- ब्रह्म मोहिंदरा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया,अरुणा चौधरी ,रजिया सुल्ताना ,विजयइंदर सिंगला ,भारत भूषण आशु इनकी हुई छुट्टी :- बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत , गुरप्रीत सिंह कांगड़,शाम सुंदर अरोड़ा ,राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी [metaslider id="9199"]