Skip to content

पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने मंत्रियों को बांटे मंत्रालय , जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

3 members of Punjab CM Charanjit Channi's house corona positive, CM got himself tested
3 members of Punjab CM Charanjit Channi's house corona positive, CM got himself tested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : पंजाब की नई कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बटवारा कर दिया गया है। वहीँ मुख्‍यमंत्री चन्‍नी ने मंगलवार को सभी मंत्रियों के विभागों का एलान किया । बता दे कि उपमुख्‍यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग मिला है। इसके अलावा दूसरे उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी को स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग मिले हैं। वहीँ मनप्रीत सिंह बादल को फिर वित्‍त विभाग मिल गया है। बता दे कि मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने अपने पास कार्मिक, विजिलेंस, सामान्‍य प्रशासन समेत 14 विभाग रखे हैं। इसके अलावा उन्‍होंने उपमुख्‍यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारी व जेल विभाग सौंपे हैं। वहीँ दूसरे उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी को स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण, पूर्व सैनिक कल्‍याण व स्‍वतंत्रता सेनानी कल्‍याण विभाग दिए गए हैं। इसके अलावा ब्रह्म मोहिंद्रा को स्‍थानीय निकाय, संसदीय व जन शिकायत निवारण विभाग मिले हैं।वहीँ मनप्रीत सिंह बादल को वित्‍त , कराधान , शासकीय सुधार, योजना और कार्यक्रम क्रियान्‍वयन विभाग मिले हैं।इसके आलावा तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा को ग्रामीण विकास और पंचायत, पशुपालन, मछली व डेयरी विकास विभाग मिले हैं। वहीँ अरुणा चौधरी को राजस्‍वा, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग मिले हैं। इसके अलावा सुखविंदर सिंह सरकारिया को जल संसाधन व आवास एवं शहरी विकास विभाग सौंपे गए है। वहीँ राणा गुरतीज सिंह को तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के साथ रोजगार संवर्द्धन व ट्रेनिंग, बागवानी और रेत व जल संरक्षण विभाग दिए गए हैं। इनके अलावा रजिया सुल्‍ताना को जलापूर्ति व सीवरेज , सामाजिक सुरक्षा , महिला व बाल कल्‍याण , प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग मिले हैं। वहीँ विजय इंदर सिंगला को जनस्‍वास्‍थ्‍य और प्रशासनिक सुधार विभाग मिले हैं। इनके अलावा भारत भूषण आशू- खाद्य एवं आपूर्ति, उपभोक्‍ता मामले के विभाग मिले है। वहीँ रणदीप सिंह नाभा को कृषि और किसान कल्‍याण व खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग मिले हैं। इनके अलावा राजकुमार वेरका को सामाजिक न्‍याय, रोजगार, नई व अक्षय ऊर्जा और मेडिकल शिक्षा व शोध विभाग दिए गए हैं। वहीँ संगत सिंह गिलजियां को वन एवं वन्य जीव और श्रम विभाग मिले हैं। इसके अलावा परगट सिंह को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल व युवा मामले और अप्रवासीय मामले विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।वहीँ अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को परिवहन विभाग दिया गया है। और इसके अलावा गुरकीरत सिंह कोटली काे उद्योग और वाणिज्‍य, सूचना एवं तकनीक और विज्ञान व तकनीकी विभाग मिला है।