टीचर डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षण बिरादरी को दी बधाई, इस मौके पर डॉ एस राधाकृष्णन को अर्पित की श्रद्धांजलि
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे शिक्षण बिरादरी को बधाई दी व कोरोना महामारी के दौरान सभी नई चुनौतियों का सामना करते और नई तकनीक को सीखते हुए विद्यार्थियों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी सराहना भी की। इस अवसर पर
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट भी किया है। प्रधानमंत्री मोदी अपने ट्वीट में लिखते हैं कि शिक्षक दिवस पर, संपूर्ण शिक्षण बिरादरी को बधाई। जिसने हमेशा युवा मन को पोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सराहनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नवाचार किया है व सुनिश्चित किया है कि छात्रों की शिक्षा यात्रा कोरोना महामारी के समय में जारी रहे।Â
[metaslider id="1461"]
वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ एस राधाकृष्णन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की । और उन्होंने डॉ राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर कहा कि मैं डॉ एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं व उनकी विशिष्ट छात्रवृत्ति के साथ-साथ हमारे देश में योगदान को याद करता हूं। इसके आलावा शनिवार को, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश के शिक्षकों को बधाई दी व एक मजबूत व समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए शिक्षण समुदाय का आभार व्यक्त किया।
जिक्रयोग है कि भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) और शिक्षक व दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। और यह दिन बच्चों व उनके गुरुओं के बीच के बंधन का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। और डॉ राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967) भी थे।
[metaslider id="9199"]