कोरोना के बीच केरल में एक और ख़तरा , निपाह वायरस ने ली 12 साल के बच्चे की जान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
तिरुवनंतपुरम : केरल में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। और वहीं, दूसरी ओर निपाह वायरस भी अपने पैर पसार रहा है। जानकारी मिली है कि कोझीकोड में आज तड़के निपाह वायरस ने एक 12 वर्षीय बच्चे की जान ले ली है । बताया जा रहा है 3 सिंतबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बादÂ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था । इसके बाद शनिवार को बच्चे को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया।पर रविवार सुबह पांच बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया । इसके बाद निपाह वायरस से बच्चे की मौत के बाद वहां केंद्र की एक टीम कोझीकोड पहुंच गई है।
[metaslider id="1461"]
वहीँ पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने निपाह वायरस से बच्चे की मौत की पुष्टि की है। और इंस्टीट्यूट ने बताया कि बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीँ केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 12 साल के लड़के को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, और फिर उसे एक मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।Â
[metaslider id="9199"]