Skip to content

फिल्लौर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया केस दर्ज़

Police arrested the accused who threw stones at the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Phillaur and registered a case
Police arrested the accused who threw stones at the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Phillaur and registered a case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : आपको बता दे कि उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एक्शन मूड में आ गए हैं। वहीँ सीएम के निर्देशों के बाद बीते सोमवार देर रात फिल्लौर थाना क्षेत्र में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर गमले और पत्थर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी मुताबिक गिरफ्तार आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के जवनिया जिला हुसन निजरा निवासी 25 वर्षीय भीकू मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id="1461"] आपको बता दे कि ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद आरोपी युवक की पहचान करते हुए फिल्लौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा। [metaslider id="9199"]