Skip to content

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश , दो पायलटों की हुई मौत

Army helicopter crashes in Jammu and Kashmir's Patnitop, two pilots killed
Army helicopter crashes in Jammu and Kashmir's Patnitop, two pilots killed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप से बड़े हादसे की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रैश हुआ है । घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। वहीँ दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना का बताया जा रहा है। हादसे का कारण इलाके में भारी बारिश और धुंध को बताया जा रहा है। मोके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार इस घटना में दो पायलट घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। [metaslider id="1461"] सूत्रों के अनुसार हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने घायल पायलट व को-पायलट को हेलीकाप्टर से बाहर निकाला। वहीँ इस दौरान सेना का बचाव दल व पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई । वहीँ हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना की टीम भी मोके पर दौरा कर रही है। [metaslider id="9199"]