Skip to content

चाकू की नोक पर प्रवासी मजदूरों को लूटने वाले गिरोह को जालंधर पुलिस ने पकड़ा , 4 आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar police caught gang who robbed migrant laborers at knife point, 4 accused arrested
Jalandhar police caught gang who robbed migrant laborers at knife point, 4 accused arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर  : जालंधर पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को चाकू की नोक पर लूटने वाले लुटेरा गिरोह को पकड़ा है। मिली जानकारी अनुसार 4 मेंबरों वाले इस गिरोह के दो आरोपी नाबालिग हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने मजदूरों से लूटे 6 मोबाइल, चाकू व बाइक बरामद की है। वहीँ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीँ शाहकोट के DSP शमशेर सिंह गिल ने बताया कि UP के शामली जिले के कैराना निवासी बाबू मलिक ने शिकायत दी थी कि वह लोहियां खास में रहता है। और उससे टी-प्वाइंट लोहिया पर चाकू की नोक पर मोबाइल छीना गया । इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वहीँ कुतबीवाल के गुरप्रीत सिंह, विशाल, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श और अजय उर्फ गांधी को पुलिस ने काबू कर लिया। वहीँ इनमें से दो आरोपी नाबालिग निकले। वहीँ गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने वारदात के वक्त इस्तेमाल चाकू व बाइक बरामद कर लिया है । और इसके अलावा पूछताछ के बाद आरोपियों से प्रवासी मजदूरों से लूटे 6 मोबाइल बरामद किए गए। वहीँ पुलिस उनसे लूटा गया मोबाइल खरीदने वाले दुकानदारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। और उन्हें भी केस में शामिल किया जाएगा। [metaslider id="5345"]