Skip to content

IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने संभाला लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का चार्ज

IPS Gurpreet Singh Bhullar took charge of Ludhiana Police Commissioner
IPS Gurpreet Singh Bhullar took charge of Ludhiana Police Commissioner
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लुधियाना : पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी के पदभार संभालने के बाद जालंधर ,लुधियाना व अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के तबादले कर दिए गए है। वहीँ इनमे शामिल आइपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को लुधियाना पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया है । यहाँ लुधियाना कमिश्नरेट हेडक्वार्टर पहुंचने पर पुलिस की टीम ने उन्हें गार्ड आफ आनर से सलामी दी। [metaslider id="1461"] वहीँ पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालने के बाद वह अधिकारियों के साथ मीटिंग करने सिंगल विंडो चले गए। आपको बता दे कि 2004 बैच के आइपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर इससे पहले लुधियाना रेंज के डीआइजी तैनात थे। आपको ये भी बता दे भुल्लर को अभी हाल ही में जालंधर सीपी के पद से ट्रांसफर किया गया था । इसके अलावा आइपीएस नौनिहाल सिंह को लुधियाना कमिश्नर पद से ट्रांसफर कर जालंधर के पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। और डॉ सुखचैन सिंह गिल को जालंधर पुलिस कमिश्नर पद से ट्रांसफर कर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। [metaslider id="9199"]