Skip to content

पठानकोट में बेटे ने मां की निर्मम हत्या कर भागने की फ़िराक में छत से लगाई छलांग , हुआ गंभीर घायल

In Pathankot, son jumped from the roof trying to escape after brutally killing his mother, was seriously injured
In Pathankot, son jumped from the roof trying to escape after brutally killing his mother, was seriously injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] पठानकोट : पंजाब के पठानकोट से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यहां कलयुगी बेटे ने नशे की पूर्ति को लेकर पहले मां से झगड़ा किया। फिर जब बात न बनी तो उस पर कैंची से तांबड़तोड़ वार कर दिए व उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मामला शहर के मोहल्ला सरांई का है। प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार की सुबह साहिल नाम के युवक ने अपनी मां कैलाश रानी (70) को मौत के घाट उतार दिया। फिर इसके बाद उसने भागने की फ़िराक में घर की छत से छलांग लगा दी। और वह नीचे लोहे के एंगल पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। और फिर गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। [metaslider id="9199"]