तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के भारत बंद के बीच सिंघु बार्डर पर किसान की हुई मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : तीन कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों का भारत बंद है। वहीँ भारत बंद के चलते दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे है । वहीँ भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला है। बता दे कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का एलान किया है।
[metaslider id="1461"]
इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे-गाजीपुर, सिंघु, शंभू बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीँ इस दौरान इंमरजेसी सेवाओं को जारी रखने की छूट दी गयी है । इस दौरान बाजार , रेल ,बस आदि को बंद रखा गया है वहीँ जगह जगह हाईवे को भी बंद कर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे है ।
इसी बीच के बड़ी खबर सामने आयी है कि किसानों के भारत बंद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। लेकिन वहीँ दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
[metaslider id="9199"]