[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार आज शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से कैप्टन मिल सकते हैं। इस बात के मद्देनज़र पंजाब की सियासत में खलबली मच गई है। वहीँ कयास लगाए जा रहे हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह BJP में शामिल हो सकते हैं। वहीँ विरोधी पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषक से लेकर कांग्रेसी भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के रुख का इंतजार कर रहे है । बता दे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू के साथ चली कलह के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। [metaslider id="1461"]कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्‌डा से मिल सकते है , कयास लगाए जा रहे है कैप्टन BJP में हो सकते है शामिल