Skip to content

Breaking News : पंजाब के नए CM के नाम का ऐलान , चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

3 members of Punjab CM Charanjit Channi's house corona positive, CM got himself tested
3 members of Punjab CM Charanjit Channi's house corona positive, CM got himself tested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ़ा देने के 24 घंटे बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया। कांग्रेस के दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी अब राज्य के नए CM होंगे। यह जानकारी पार्टी इंचार्ज हरीश रावत ने ट्वीट करके दी है  [metaslider id="711"] वहीँ सूत्रों की जानकारी मुताबिक, इससे पहले CM पद के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति बन गई थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू उनके नाम पर राजी नहीं हुए थे। और नवजोत सिद्धू ने खुद को CM बनाने का दावा ठोंका था, क्यूंकि वे पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं, इसलिए हाईकमान ने उनके नाम को हरी झंडी नहीं दी। और इसके बाद सिद्धू खेमे ने दलित मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। चरणजीत चन्नी भी कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ बगावत करने वाले ग्रुप में शामिल थे। [metaslider id="1461"] वहीँ इसके अलावा पंजाब में नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के साथ ही दो डिप्टी CM बनाने का भी फैसला भी लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु के नाम डिप्टी CM के लिए तय किए गए हैं। [metaslider id="9199"]