Skip to content

किसानों ने देशभर में 27 सितम्बर को भारत बंद का किया एलान , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद

Farmers announced Bharat Bandh across the country on September 27, know what will remain open and what will be closed
Farmers announced Bharat Bandh across the country on September 27, know what will remain open and what will be closed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर से किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। इसके चलते 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। आपको बता दे कि किसानों का ये भारत बंद का एलान नए कृषि कानूनों के विरोध में है। वहीँ तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है। और किसान इन कानूनों के विरोध में दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। और इसके अलावा भी देश के अलग-अलग राज्यों में किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। इसके अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीँ किसान संगठन ने ये कहा है कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा। मिली जानकारी अनुसार 27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक जारी रहेगा। और इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीँ केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन इस दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति होगी। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, मेडिकल सेवाएं चलती रहेंगी। [metaslider id="5345"]