Skip to content

पंजाब में बेकाबू ट्रॉले ने तीन कारों, बस और बाइक को मारी टक्कर, 12 लोग घायल

Uncontrollable trolley collides with three cars, bus and bike in Punjab, 12 injured
Uncontrollable trolley collides with three cars, bus and bike in Punjab, 12 injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] पठानकोट : पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की पुल के पास एक बेकाबू ट्रॉले ने बस समेत आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हादसे में 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमे से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर , ट्रॉला वहीं छोड़कर भाग गया। जबकि कुछ समय बाद ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। [metaslider id="1461"] इसके बाद घायलों को पठानकोट के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। वहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से लोगों ने भारी मशक्कत से 15 दिन के नवजात, अन्य पांच लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मोके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया और आगे की कार्यवाही शुरू की। मिली जानकारी अनुसार राजस्थान नंबर का ट्रॉला डमटाल की पहाड़ियों से उतर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्राला बेकाबू हो गया , और एक के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारता गया। इस दौरान बेकाबू ट्रॉले ने पहले दो कारों, एक बस और फिर बाइक को मारी टक्कर। अंत में ट्रॉला एक कार को घसीटता हुआ ले गया और आगे जाकर रुका। कार बुरी तरह चकनाचूर हो गयी जिसमे से लोगों को कड़ी मुशकत के बाद निकाला गया। फिलहाल घायलों का इलाज़ चल रहा है। [metaslider id="9199"]