Skip to content

जालंधर के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप , बम निरोधक दस्ता पहुंचा मोके पर

Suspicious bag found at Jalandhar's railway station created a stir, bomb disposal squad reached the spot
Suspicious bag found at Jalandhar's railway station created a stir, bomb disposal squad reached the spot
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन से संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप । जिक्रयोग है कि इससे पहले अमृतसर से टिफिन बम मिलने से दशहत फ़ैल गयी थी। मिली जानकारी अनुसार बैग बोरियां के ढ़ेर के नीचे दबाकर रखा गया था । प्राप्त जानकारी मुताबिक मिलिट्री कलर के बैग के अंदर से एक रेडियोनुमा चीज़ मिली है। वहीँ बम निरोधक दस्ते से इसकी जांच कराई गई। पुलिस को उससे कुछ कपड़े और रेडियोनुमा वस्तु मिली है , जिसे कब्जे में लेकर फारेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। बैग मिलने से बने हालात को देखते हुए रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया था। यहाँ मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। अब शुरुआती जांच के बाद रेलवे स्टेशन को लोगों के आने-जाने के लिए खोल दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा को लेकर शहर के अलग अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिलने से तुरंत पुलिस प्रशासन हरकत में आया और स्टेशन पर इसकी अनाउसमेंट करवाई गयी। जब कोई बैग नहीं लेने आया तो बम नीरोदक दस्ते को बुला लिया गया। इसमें से कुछ कपडे व रेडियो निकला। जिसकी जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र वहां मोके पर पुलिस, रिजर्व टुकड़ी के साथ कमांडों के जवान भी बुला लिए गए थे। वहां मोके पर फायर बिग्रेड व एम्बुलेंस भी बुला ली गयी थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना के वक्त राहत व बचाव के कार्य किए जा सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैग में कुछ नहीं मिलने पर पुलिस ने कहा कि यह एक माकड्रिल थी। माकड्रिल लोगों को जागरूक करने के लिए थी।  [metaslider id="9199"]   [metaslider id="1461"]