स्कूलों में बिना वैक्सीनेशन के किसी को भी ड्यूटी पर उपस्तिथ होने की इजाजत नहीं - डिप्टी कमिशनर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : पंजाब में स्कूल खुल चुके है। अभी एक दिन पहले ही पंजाब के कुछ जिलों के स्कूलों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आदेश जारी कर कहा कि 31 अगस्त तक जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के टीचिंग व नोन टीचिंग स्टाफ की वैक्सीनेशन जरुरी होनी चाहिए नहीं तो स्कूल में एंट्री नहीं होगी।
[metaslider id="1461"]
इस संबंद में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के आधिकारियों से कहा कि इस अगस्त के अंत तक जिले के सभी स्कूलों के स्टाफ व कर्मचारियों की वैक्सीन की दोनों डोज सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा इस काम में लापरवाही करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने ने कहा बच्चों की सुरक्षा सबसे एहम है।
उन्होंने ने कहा सभी स्कूलों और कॉलेजों में विशेष वैक्सीन टीकाकरण कैंप जाए ताकि कोई भी बिना वैक्सीन के न रह जाए। डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के आधिकारियों को यह भी आदेश दिए कि स्कूलों में सभी कोविड नियमों की पालना की जाए। इसके आलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कहा कि स्कूलों में आरटी-पीसीआर टेस्ट सुनिश्चित किए जाएं ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
[metaslider id="5345"]