भारत-पाकिस्तान अटारी बार्डर पर स्पेशल रक्षाबंधन, महिलाओं ने स्पेशल तिरंगा राखी जवानों की कलाई पर बांधी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
अमृतसर : रविवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर स्पैशल तरीके से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। यहाँ सीमा पर तैनात सैनिकों को महिलाएं और युवतियां राखी बांधने पहुंची। यहाँ बार्डर पर रक्षाबंधन का त्यौहार सादगी लेकिन लेकिन जोश के साथ मनाया। यहाँ महिलाओं ने बड़े प्यार से स्पेशल तिरंगा राखी जवानों की कलाई पर बांधी।
[metaslider id="1461"]
ख़ास बात ये थी कि यह राखी करीब 2 फीट आकार की थी। वहीँ देश भक्ति के रंग में रंगी खूबसूरत राखी को देखकर सबके चेहरे खिल उठे। सैनिकों की त्योहार पर अपने घर से दूर होने की टीस जाती रही। वहीँ सीमा सुरक्षा बल की महिला कर्मियों ने अपने अधिकारियों और सहयोगियों को राखी बांधकर त्यौहार की खुशी बांटी।
[metaslider id="9199"]