Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  2. Story 2: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  3. Story 3: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  4. Story 4: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  5. Story 5: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार
  6. Story 6: अंबाला रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे फंसा युवक, RPF जवानों ने बचाई जान
  7. Story 7: पंजाब में AAP पार्टी छोड़ने वाले 3 विधायक भाजपा में शामिल
  8. Story 8: दुबई से लौटे Honey Singh जालंधर में दिनेश औलक के घर भतीजे की मौत का दुःख सांझा करने पहुंचे
  9. Story 9: पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान
  10. Story 10: ऑनलाइन Shopping karni पड़ी भारी ! दिवाली ऑफर देख मंगवाई थी LED, Box खोला तो उड़े होश

सिद्धू के करीबी परगट सिंह बोले, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत को फैसले लेने का अधिकार किसने दिया

Pargat Singh, close to Sidhu, said, who gave Punjab Congress in-charge Harish Rawat the right to take decisions
Pargat Singh, close to Sidhu, said, who gave Punjab Congress in-charge Harish Rawat the right to take decisions
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : पंजाब कांग्रेस में कलह शांत होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस घमासान ने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब के प्रभारी हरीश रावत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वहीँ अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी व पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह ने हरीश रावत पर ही निशाना साधा है। वहीँ परगट सिंह ने ये सवाल उठाया है कि हरीश रावत को पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कराए जाने संबंधी बोलने का अधिकार किसने दिया है। [metaslider id="1461"] उन्होंने ने कहा कि उन्हें तो यह पता है कि खड़गे कमेटी, जिसके समक्ष वह खुद भी पेश हुए थे, ने फैसला लिया था कि चुनाव संबंधी कोई भी घोषणा करने का अधिकार केवल सोनिया गांधी के ही पास है। तो अब हरीश रावत को बताना चाहिए कि उन्हें पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा करने का अधिकार किसने दे दिया है। वहीँ परगट सिंह ने कहा कि हरीश रावत की उक्त घोषणा का असर पंजाब के वोटरों पर सीधे तौर पर हुआ है। उन्होंने ने एक बार फिर से नवजोत सिद्धू का पक्ष लेते हुए कहा कि बीते दिनों सिद्धू की तरफ से जो बातें कही गई हैं, वह संभवत: हरीश रावत को लेकर ही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की बात सोनिया गांधी अथवा पार्टी नेतृत्व को लेकर नहीं थी। [metaslider id="9199"]