Skip to content

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे नागरिकों के लिए राहत की खबर, सरकार ने प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की दी अनुमति

News of relief for citizens trapped in Kabul, the capital of Afghanistan, the government allowed to operate two flights daily
News of relief for citizens trapped in Kabul, the capital of Afghanistan, the government allowed to operate two flights daily
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की खबर मिली है। वहां काबुल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत सरकार को इसकी अनुमति अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों द्वारा दी गई है, जो वर्तमान में काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को नियंत्रित कर रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में अमेरिकी सुरक्षा बलों द्वारा कुल 25 उड़ानें संचालित की जा रही हैं जो कि अपने नागरिकों, हथियारों और उपकरणों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वहीँ भारतीय वायुसेना ने अफगानिस्तान में अपने राजदूत और अन्य सभी राजनयिकों सहित लगभग 180 यात्रियों को पहले ही निकाल लिया है। वहीँ विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अफगानिस्तान से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। [metaslider id="1461"]