Skip to content

जालंधर में टकसाली कांग्रेसियों ने अपने मान सम्मान के लिए अपने ही सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर लगाया धरना

In Jalandhar, the Taksali Congressmen staged a sit-in outside the house of their own MP Chaudhary Santokh Singh for their honor.
In Jalandhar, the Taksali Congressmen staged a sit-in outside the house of their own MP Chaudhary Santokh Singh for their honor.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में टकसाली कांग्रेसी पर्याप्त सम्मान न मिलने से खफा होकर धरने पर बैठ गए । कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर धरना दे रहे कांग्रेसियों ने कहा कि चुनाव हम लोग दिन रात मेहनत कर जितवाते हैं। उन्होंने ने कहा फिर भी जब टिकट व कमेटियों की बारी आती है तो दलबदलुओं या चहेतों को दे दी जाती हैं। उन्होंने और कहा इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। [metaslider id="1461"] धरना दे रहे टकसाली कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हम कई सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। हम हर चुनाव में विरोधियों का डटकर मुकाबला करते हैं।उन्होंने ने कहा जब हमारे नेता जीत जाते हैं तो फिर उनकी गाड़ियों में चहेते बैठने लगते हैं। उन्होंने ने कहा कांग्रेसी वर्करों को न टिकट मिलती है और न ही किसी कमेटी में कोई जगह। धरने पे बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह को उन्होंने 2 बार चुनाव जितवाया है। दिन-रात प्रचार भी किया। इसके बावजूद वो हमारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा हम कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे और यह धरना नहीं बल्कि हम अपनी बात सांसद चौधरी तक पहुंचाने आए हैं। उन्होंने ने कहा जब तक वो दिल्ली से नहीं लौटते, हम रोजाना यहां आकर बैठकर इसी तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। [metaslider id="9199"]     source link