Skip to content

टोकियो ओलंपिक्स में रवि दहिया ने रेसलिंग में भारत को दिलाया 'सिल्वर मेडल'

Ravi Dahiya won 'Silver Medal' for India in Wrestling at Tokyo Olympics
Ravi Dahiya won 'Silver Medal' for India in Wrestling at Tokyo Olympics
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : भारत के स्टार पुरुष रेसलर रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलिंपिग में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है । हालाँकि वे मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में अपने विरोधी रुस के पहलवान जावुर उगुवे से हार गए और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। अगर बात करें तो टोक्यो ओलिंपिक में ये भारत का दूसरा सिल्वर मेडल है। रवि से पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। [metaslider id="1461"] रेसलर रवि कुमार दहिया का सफर इस ओलिंपिक में कमाल का रहा और उन्होंने सबसे पहले राउंड 16 में कोलंबिया के पहलवान को 13-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के पहलवान को 14-4 के बड़े अंतर से चित किया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीँ सेमीफाइनल में उन्हें कजाकिस्तान के पहलवान से कड़ी टक्कर मिली इसके बावजूद वो मैदान पर डटे रहे और आखिरकार जीत उनकी झोली में ही आई। इस मुकाबले में रवि कुमार दहिया ने जीत के अंतर को 5-9 से कम कर दिया था और फिर आखिरी मिनटों में ये मुकाबला रवि कुमार ने कजाक पहलवान को नीचे गिराते हुए बाय फॉल के आधार पर जीता था। [metaslider id="9199"]     source link